देशभर में कोविड वैक्सीनेशन का काम जारी है। हालांकि कई जगहों से ऐसी खबरें सामने आई हैं जहां लोग वैक्सीन लगवाने में संकोच कर रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है पालघर से, जहां पर आदिवासी इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए गई मेडिकल टीम पर हमला कर दिया गया। आदिवासी इलाकों में टीकाकरण टीम के साथ बदतमीजी और मारपीट की घटना सामने आई हैं।
कोविड वैक्सीनेशन टीम के साथ मारपीट की घटना मनोर तहसील के गंजे जायशेठ गांव में हुई। जहां टीकाकरण अभियान को लेकर जनजागृती करने गए डॉक्टर्स और अन्य मेडीकल स्टाफ की 9 गांववालों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जब घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी इलाके में पहुंचे तो गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। पालघर पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 आरोपी फरार हैं।
पालघर के आदिवासी इलाकों में मृत्यूदर दो से चार गुना बढ़ गया हैं। इस कारण पालघर के आदिवासी इलाकों में टीकाकरण करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जब भी कोई सरकारी टीम यहां के गांव में आती हैं तब कई गांववाले इस डर से जंगलो में भाग जाते हैं कि कहीं उन्हे टीका ना लगा दिया जाए।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…