News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा नगरपंचायत के बस व टैक्सी की नीलामी शनिवार को संपन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 23, 2022  |  9:17 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगरपंचायत के बस व टैक्सी की नीलामी शनिवार को संपन्न

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में शनिवार को पूर्व निर्धारित बस एवं टैक्सी स्टैंड की नीलामी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। सर्वाधिक बोली बोलने वाले ठीकेदार अतुल तिवारी ने ठेका लिया। नीलामी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

शनिवार को स्टैंड की नीलामी के लिए जवाहर यादव, आलोक त्रिपाठी, रामसहाय दूबे, अतुल तिवारी ने तयशुदा जमानत धनराशि जमा किए। इसमें से रामसहाय दूबे ने बोली बोलने से मना कर दिया। इसके बाद निर्धारित सरकारी बोली पर नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। जवाहर यादव ने बोली की शुरूआत की। इसके बाद आलोक त्रिपाठी ने दुसरी बोली लगाई। अतुल तिवारी ने 1375251 की अंतिम बोली लगाई। अंतिम बोली बोलने वाले अतुल तिवारी को स्टैंड की नीलामी दी गई।

इस दौरान सभासद व तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज रमाशंकर यादव, सुधीर कुमार, सिपाही मटरू यादव मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking