News Addaa WhatsApp Group

आस्ट्रेलिया की टोन्गा विश्वविद्यालय ने कुशीनगर के डा.प्रवीण उपाध्याय को दी डाक्टर आफ साइंस की उपाधि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2022  |  8:18 AM

556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आस्ट्रेलिया की टोन्गा विश्वविद्यालय ने कुशीनगर के डा.प्रवीण उपाध्याय को दी डाक्टर आफ साइंस की उपाधि

कुशीनगर । चिकित्सा के क्षेत्र में डा.प्रवीण कुमार उपाध्याय (डायरेक्टर कामना फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर गुरुग्राम) को डाक्टर आफ साइंस की उपाधि से आस्ट्रेलिया की कामन वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी टोन्गा द्वारा सम्मानित किया गया। कुशीनगर के तहसील हाटा क्षेत्र के ग्राम हरिटोला निवासी डा..प्रवीण कुमार उपाध्याय एमएससी, डिप्लोमा इन हेल्थ केयर सैनिटरी इंसपेक्टर, पीएचडी, एमएससी इन क्लीनिक एम्ब्रीयोलोजी ,डीएससी (भ्रूण रोगविशेषज्ञ)भारत में चिकित्सा के क्षेत्र मे अपनी सफलता का परचम लहरा रहे है। यह भारत के पहले एम्ब्रीयोलोजिस्ट जिसको इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। इन्होंने बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से 2007 मे बीएससी(जीव विज्ञान)की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद एमएससी बायोटेक्नोलाजी बीबीए सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ से परीक्षा उत्तीर्ण की। वह क्लीनिकल एम्ब्रीयोलोजी अमेरिकन सोसायटी फार रिप्रोडक्टिव मेडिसिन अमेरिका से प्राप्त की है

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

पीएचडी जेएस यूनिवर्सिटी आगरा से करके डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। विगत आठ वर्षों से अपोलो हास्पिटल दिल्ली में आईवीएफ डिपार्टमेंट मे सिनीयर एम्ब्रीयोलोजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा दिल्ली, गुरुग्राम और यूपी के आईबीएफ डिपार्टमेंट मे अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए माता-पिता, स्वजन, मित्र और रिश्तेदारों को दिया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking