News Addaa WhatsApp Group Join करें

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 3, 2026  |  5:54 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्षधाम में जनसहयोग से विकास की राह खुलने लगी है। घाट तक पक्के रास्ते के निर्माण में बाधक बने सूखे विशाल वृक्ष की जड़ को मंगलवार सुबह दो जेसीबी मशीनों की मदद से हटवा दिया गया। कई दिनों से चल रहे प्रयास के बाद जड़ हटने से निर्माण कार्य का बड़ा अवरोध दूर हो गया है। निर्माण के लिए जनसहयोग जुटाने का कार्य भी जारी है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

करीब 100 गांवों की आस्था से जुड़े इस मोक्षधाम के विकास की घोषणाएं तो कई बार हुईं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका। सरकारी पहल की प्रतीक्षा के बीच क्षेत्रवासियों ने स्वयं इसके विकास की जिम्मेदारी उठाई है। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के नेतृत्व में जनसहयोग से घाट तक पक्का रास्ता बनाने का कार्य चल रहा।

नवरात्र की अष्टमी पर मंगलगीतों, वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खड़ंजा निर्माण का शुभारंभ हुआ था। सामूहिक पूजन के दौरान महिलाओं और दिव्यांग अभिषांक शर्मा ने पहली ईंट रखकर निर्माण अभियान की नींव रखी। इससे पहले मशीनों से परिसर की सफाई, झाड़ियों की कटाई और भूमि समतलीकरण कराया गया। युवाओं ने श्रमदान कर अभियान को आगे बढ़ाया।

निर्माण में सहयोग के लिए परवरपार निवासी रजनीकांत राव और कुरहवा के प्रधान रघुनाथ यादव ने एक-एक ट्राली ईंट उपलब्ध कराई। सोहसा पट्टी गौसी के एडवोकेट विपिन तिवारी, मंजीत गुप्ता, दुबौली के प्रधान सेवालाल यादव, धर्मजीत सिंह सहित कई लोग सहयोग के लिए आगे आए हैं।

डॉ. मिश्र ने बताया कि पहले घाट तक पक्का रास्ता तैयार किया जाएगा। इसके बाद बैठने, स्नान और शवदाह से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं वाले पक्के घाट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। कहा कि जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान सामूहिक भागीदारी से ही अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा
जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा

हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking