हाटा, कुशीनगर। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हाटा विधानसभा क्षेत्र 334 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के युवा नेता अभय राव जनविश्वास रैली के बाद अब जनआशीर्वाद रैली के माध्यम से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। उनकी रैली को जगह-जगह जनसमर्थन मिल रहा है।
बालेश्वर चौराहा, भैंसही बाजार, खोट्ठा बाजार और अहिरौली बाजार समेत विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख चौराहों पर अभय राव का भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और कई जगह फूलों की बारिश कर उत्साह जताया। रैली के दौरान युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है, जिसके चलते यह अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा संगठन में 12 वर्षों तक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का दावा करने वाले अभय राव अब जनसंपर्क के जरिए जनता के बीच पहुंच बना रहे हैं। जनविश्वास रैली के बाद जनआशीर्वाद रैली के माध्यम से वह लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभय राव की बढ़ती सक्रियता ने हाटा की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवा चेहरे के रूप में उनकी यह जनआशीर्वाद यात्रा उन्हें क्षेत्र में मजबूत पकड़ दिला सकती है।
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…