बोदरवार/कुशीनगर । कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम सभा अवरहीं कृतपुरा में स्थित राम जानकी मंदिर के समीप 13 नवंबर के दिन विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी लगने वाले परंपरागत मेला व दंगल का आयोजन किया गया है I इस दंगल में क्षेत्रिय पहलवानों के साथ ही साथ बाहरी पहलवान भी अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे I
इस बात की जानकारी पूर्व ग्राम प्रधान व वस्थापक रामअज्ञा निषाद ने देते हुए बताया I कि इस वर्ष भी हमारे ग्राम सभा में 54 वें बर्ष गांठ के शुभ अवसर पर पूर्व की भांति लगने वाले दंगल व मेले का आयोजन 13 नवंबर दिन बुधवार को आयोजित है I इस दंगल में गोरखपुर मंडल अंतर्गत स्थित जनपदों के अलावा बाहरी पहलवानों सहित क्षेत्रिय पहलवानों द्वारा अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया जायेगा I
इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे और विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण तथा ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज विशाल सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज हरिशंकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुकरौली दिलीप सिंह, चेयरमैन मथौली नवरंग सिंह,जिला पंचायत सदस्य ( हिंदू यूवा वाहिनी पूर्व अध्यक्ष ) संजय सिंह उर्फ मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र उर्फ प्रेम तथा पड़खोरी निवासी अवधेश सिंह शिरकत करेंगे I
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…