News Addaa WhatsApp Group

थाना तरयासुजान परिसर में मनाया गया बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 14, 2022  |  2:34 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाना तरयासुजान परिसर में मनाया गया बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती
  • एससी/एसटी समुदाय के लोगो से निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने किया सीधा- संवाद

कुशीनगर। जिले के थाना तरयासुजान के परिसर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

इस अवसर पर थाना तरयासुजान में एससी/एसटी एक्ट में दर्ज हुये मुकदमो में अब तक हुई कार्यवाई के बिषय में पीड़ितों को विस्तार से प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी द्वारा जानकारियां साझा किया गया। साथ ही दर्ज मुकदमो में न्यायालय में अपना उचित पक्ष प्रस्तुत करने के लिये पीड़ित पक्ष को अपने अधिबक्ता के माध्यम से बात बताई गई।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन के 65 सालों में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने छुआ-छुत एवं सामाजिक असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया जिसे आज भी देश याद रखता है।
कार्यक्रम में थाना क्षेत्र में विगत पांच वर्षों के अन्तर्गत घटित एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित मुकदमों के पीड़ित पक्ष व वादीगण के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एससी /एसटी के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, वकील, पत्रकार, डाक्टर्स एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी द्वारा अधिक से अधिक मामलो का निस्तारण कराने के लिये प्रेरित करते हुये उ0प्र0 सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी से भी अवगत कराया गया। साथ ही साथ थाने के सभी बीट पुलिस अधीकारी को अपने-अपने बीट क्षेत्र में जहां एससी/एसटी समुदाय के लोग निवास करते है वहां जाकर भ्रमण करने का निर्देश तथा वहां लोगों से वार्ता करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त करने, यदि उनकी कोई समस्या हो तो यथा सम्भव उसका निवारण करने की बात दुहराई गई।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking