News Addaa WhatsApp Group Join करें

Babur murder case Kushinagar/कुशीनगर: डीआईजी ने की बाबर के परिवार से मुलाकात

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 28, 2022  |  9:59 PM

930 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Babur murder case Kushinagar/कुशीनगर: डीआईजी ने की बाबर के परिवार से मुलाकात

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी मना रहे कुशीनगर के युवक बाबर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस प्रकरण की शीघ्र ही जांच का आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जांच निष्पक्ष हो और किसी भी दोषी के साथ जरा-सी भी ढिलाई ना की जाए।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इसी बीच सोमवार को देर रात डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ बाबर के परिवार से मिलने पहुँचे।डीआईजी ने पीड़ित परिवार के लोगो से बातचीत की व जानकारी हासिल की,डीआईजी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया व कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी।बताया जा रहा कि बाबर की माँ डीआईजी के पैरों पर गिर पड़ी व रोने बिलखने लगी।
डीआईजी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार के लोगो से बात हो गयी है,FIR में नामजद चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है,पीड़ित परिवार ने कुछ और लोगो पर आशंका जाहिर किया है उसको भी विवेचना में जोड़ा जोड़ा जाएगा,सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी व पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराया जाएगा।।

यह है पूरा मामला…..

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 20 वर्षीय बाबर अली पर बीते 20 मार्च को उनके पट्टीदारों ने लाठी व राड से हमला बोल लहूलुहान कर दिया था। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी रामकोला व वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking