News Addaa WhatsApp Group Join करें

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री, बोले—राशन कार्ड हो या न हो, हर परिवार को मिलेगी राहत सूर्य प्रताप शाही ने रकवा जंगली पट्टी में लिया बाढ़ का जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 3, 2026  |  4:45 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री, बोले—राशन कार्ड हो या न हो, हर परिवार को मिलेगी राहत सूर्य प्रताप शाही ने रकवा जंगली पट्टी में लिया बाढ़ का जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे तमकुहीराज क्षेत्र में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने रकवा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहने पाए।

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

कृषि मंत्री ने कहा कि राहत वितरण में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। राशन कार्ड है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को निष्पक्ष रूप से राहत सामग्री और आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने को कहा। साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हुआ तटबंध निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि अचानक हुई भारी बारिश और नेपाल की ओर से छोड़े गए करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी के दबाव के कारण एपी तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बावजूद राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसान मसूर, राई, चना, मटर, गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। पात्र किसानों को बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ से फसलों और अन्य कृषि संसाधनों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा तथा नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद और विधायक भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों के भोजन एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन को भी प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत किट, सुनी समस्याएं

निरीक्षण के बाद कृषि मंत्री विकासखंड सेवरही के बाढ़ प्रभावित ग्रामसभा जंगली पट्टी पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री एवं राहत किट वितरित की। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और अपनी जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। कृषि मंत्री ने शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इसी क्रम में ग्रामसभा जमाई मलाही में बाल सेवा योजना/स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चिन्हित तीन बच्चों—कुमारी सुहानी पुत्री स्वर्गीय सुग्रीव, कुमारी मुन्नी पुत्री स्वर्गीय भरत तथा कुमारी रूपा पुत्री अहिल्या देवी—को कृषि मंत्री ने प्रमाण पत्र एवं फल की टोकरी भेंट कर लाभान्वित किया।वहीं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से चिन्हित लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जलेश्वर प्रसाद पुत्र दहारी को व्हीलचेयर, जबकि संतोष कुमार पुत्र वशिष्ठ, दिनेश पुत्र बांका यादव एवं सुनीता देवी पत्नी संतोष चौरसिया को ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर देवरिया-कुशीनगर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज,तहसीलदार तमकुहीराज, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी/प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और आमजन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…

लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…

पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट
पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट

थाने पहुंचने पर ट्रक से गायब मिला ‘सेल्फ’ मालिक ने एसपी से लगाई जांच…

लम्बे समय से बदहाल है मुख्य सड़क, आमरण अनशन की चेतावनी
लम्बे समय से बदहाल है मुख्य सड़क, आमरण अनशन की चेतावनी

दर्जनो गांवों के लोगों का सुगम आवागमन होता है प्रभावित सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking