खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने शनिवार को अपने 8 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में अध्यक्ष विभव शर्मा एवं महामंत्री अभिमन्यु मिश्रा की अगुवाई में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी खड्डा को सौंपकर सरकार से कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में लेखपालों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा वर्ष 2024 का परिणाम शीघ्र घोषित करने, 16 वर्षों से लंबित वेतनवृद्धि किए जाने तथा सहायक/प्रभारी राजस्व निरीक्षक के पदों पर लेखपालों को कार्यमुक्त करने की मांग की गई।
इसके अलावा ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने तथा लंबित मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से लेखपालों में असंतोष बढ़ रहा है। एसडीएम संतराज सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन देने वालों में संरक्षक मधुकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश, मुमताज अहमद, मोहित कुमार, हरेन्द नाथ गुप्ता, रामानंद, नागेन्द्र कुमार, अमन कौशिक, अजीत कुमार, प्रदीप पासवान आदि लेखपाल एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे तमकुहीराज क्षेत्र…
हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…
थाने पहुंचने पर ट्रक से गायब मिला ‘सेल्फ’ मालिक ने एसपी से लगाई जांच…
दर्जनो गांवों के लोगों का सुगम आवागमन होता है प्रभावित सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त,…