News Addaa WhatsApp Group

बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 10, 2026  |  1:50 PM

1,104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान
  • महराजगंज जिले के सोहगीवरवां (पोखरी टोला) गांव की घटना, किशोरी सिर्फ एक बार चिल्लाई और उसे खा गया बाघ
  • गन्ने के खेत में मिला दोनों हाथों का अवशेष और 200 मीटर दूर जंगल के पास मिली बाड़ी
  • लकड़ी लेने गई और गन्ना तोड़ने के दौरान खींच ले गया बाघ

खड्डा, कुशीनगर। नदी पार बसे महराजगंज जिले के सोहगीवरवां (पोखरी टोला) गांव निवासी एक किशोरी को हिंसक बाघ ने अपना निवाला बना लिया। शुक्रवार को घर से लकड़ी लेने गई किशोरी का शनिवार की सुबह दोनों हाथ विहिन शव महराजगंज जिले में अवस्थित जंगल के समीप बरामद हुआ। खोजबीन में जुटे घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।सोहगीवरवां पुलिस व वन विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

महराजगंज जिले के सोहगीवरवां (पोखरा टोला) गांव निवासी उमेश कन्नौजिया की बेटी लचीया उम्र लगभग 13 वर्ष शुक्रवार को घर से निकलकर ठंड से बचने के लिए सूखी लकड़ी लेने गई थी, लकड़ी लेकर घर के लिए निकलने से पूर्व वह खेत से गन्ना तोड़ने खेत में चली गई, इसी दौरान अचानक उसपर बाघ ने हमला कर दिया, साथ गए अन्य बच्चे थोड़ी दूर थे जो उसके चिखने की आवाज सुने तब-तक बाघ गन्ने के खेत में बच्ची को खींच कर मार डाला और दोनों हाथों को खा लिया, इधर परिजन उसे खोजने और पता लगाने में पूरी रात बिता दिए। सुबह गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल के पास खेत देखने गए लोगों ने बच्ची का शव देख सन्न रह गये, तो खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। ख़ून के धब्बे गन्ने के खेत से जंगल तक देखकर लोगों ने अनुमान लगाया है कि रातभर गन्ने के खेत में बच्ची को बाघ ने अपना निवाला बनाया है और शुक्रवार की सुबह उसे जबड़े से खींचकर जंगल की ओर लाकर रखा था। लोगों ने स्थानीय पुलिस व वन विभाग को सूचना दे दिया है।

प्रायः खड्डा इलाके मरचहवा, शिवपुर, बसंतपुर, नारायनपुर, हरिहरपुर व महराजगंज जिले के सोहगीवरवां वन सेंचुरी से जुड़े बसही आदि नदी उस पार के गांवों में हिसंक जानवरों का खौफ बना रहता है। मरचहवा गांव में बीते वर्ष से लेकर अबतक लगातार कभी बच्चों पर हमला तो कभी गाय व बकरी की जीवन लीला समाप्त करने को हिंसक जंगली जानवर आतुर हैं। अब देखना होगा कि मानव जीवन को बचाने के लिए महराजगंज एवं कुशीनगर वन विभाग एवं शासन, प्रशासन क्या कोई ठोस उपाय कर जीवन रक्षा के लिए कदम आगे बढ़ा पाता है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking