News Addaa WhatsApp Group Join करें

Bahadurpur News/बहादुरपुर: अपने कारनामों के लिए कुख्यात सिपाही जी ने तो इस बार ‘कांड’ कर दिया है…चर्चाएं लोगों के जुबानों पर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 10, 2022  |  6:10 PM

2,555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bahadurpur News/बहादुरपुर: अपने कारनामों के लिए कुख्यात सिपाही जी ने तो इस बार ‘कांड’ कर दिया है…चर्चाएं लोगों के जुबानों पर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जी चर्चाएं होना अच्छी बाते होती है, लेकिन कोई अच्छा कार्य कर के लोगो के जुबान पर होता है, जिसे लोगो द्वारा साधुवाद दिया जाता है। वही कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने नाम के लिए नही अपने कारनामों से चर्चा में आते हैं। इस क्रम में आज लोगो के जुबान पर जो चर्चाएं दौड़ रही है वह अपने कारनामों के लिए जाने जा रहे हैं। वह है बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात नाम से और काम से जाने जाने वाले राकेट जी।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

आप को यह खबर पढ़ कर कुछ अटपटा लग रहा होगा, लेकिन अगर भोरेसेमंद सूत्रों की बातो पर कान करे और थोड़ा भी विश्वास करे तो यह सिपाही जी का कारनामा आज कल सिर चढ़ कर बोल रहा है। जिसका कुछ अंश हम यहां पर बताना चाहते है जो तथ्य सूत्रों और लोगो के चर्चाएं पर आधारित है।

जानकारी हो की शुक्रवार को सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में डोल मेला का आयोजन चल रहा है, मेले में शुक्रवार को देर शाम गोपालगंज जनपद के गोपालपुर थाना निवासी एक युवक से किसी मामूली बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई, इधर गिद्ध दृष्टि लगाए राकेट को मौका मिला. उन्होंने तत्काल कार्यवाही दिखाई, उक्त युवक को चौकी पर ले जाकर बैठा दिए और चालू हो गया…फिर वही जो मौका मिलते ही शुरू होता है। बेचारा युवक मेला का आनंद तो नही लिया लेकिन चौकी का आनंद अवश्य ही लिया। चौबीस घंटे बाद राकेट ने अपनी सेवा कराने के बाद युवक को छोड़ दिया लेकिन सेवा शुल्क चार अंको में लिया गया। मामला तुरंत चर्चा में आ गया चुकी मेला का माहौल था।

यह मामला सिपाही राकेट जी के लिए नया नही है। अभी पांच दिन पहले चौकी क्षेत्र के एक ग्राम सभा में रात को एक युवक किसी अन्य के घर में घुस गया था लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौप दिया लेकिन मात्र आठ घंटे बाद चर्चित सिपाही जी ने अपने सेवा के बाद सुलहनामा करा कर अभय दान दे दिया यह सभी चर्चाएं आम लोगो के जुबान पर पानी के तरह चल रही है जिनकी लंबी फिरहस्त है। सिपाही जी चौकी बैठते तो जरूर है, लेकिन दबाव बना कर अपनी सेवा करा कर समझौता करा दिया करते हैं। अगर आप इनसे जानकारी चाहेंगे तो साफ शब्दों में बिना देर किए कह जाते है पीड़ित कोई कार्यवाही नही चाहता था…सिपाही जी आपका इंकलाब कायम रहे फिर कारगुजारियो की फिरहिस्त पर अपडेट जारी है।

उपरोक्त विषय में जब चौकी प्रभारी बहादुरपुर से कुछ जानकारी मिली वह एक मुहावरा ही था। मांस की गठरी का कुत्ता रखवाला!!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking