News Addaa WhatsApp Group

बहादुरपुर: चखने के साथ शराब परोस रहे दुकानों पर चला पुलिस का डंडा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2023  |  11:04 AM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर: चखने के साथ शराब परोस रहे दुकानों पर चला पुलिस का डंडा

कुशीनगर । आगामी त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मुड़ में जुटी हुई है,खास तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की और गस्त बढ़ा दी गई है,इस क्रम में तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिमाई पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थित लाईन होटल, ढाबा,चीखने के दुकानों पर बीती रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया,जिसमे एक चीखने के दुकान में चीखने के आड़ में शराब पिलाते हुए एक पेटी देशी शराब की बरामदगी की गई है। साथ ही अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बाते दे, बीती रात्रि बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी धीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी आनंद कुमार राय, आरक्षी ब्रजेश यादव, आरक्षी बाबूराम सिंह, आरक्षी पंकज यादव की दो अलग-अलग टीमों ने शनिवार की रात को क्षेत्र की अवैध शराब बिक्री के ठिकानों, चीखना के दुकानों पर दबिश देते हुए नेशनल हाईवे सलेमगढ़ चौराहे पर स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय से एक पेटी देशी शराब जब्त की वही अभियुक्त प्रमोद कुमार साह पुत्र राम आशीष शाह निवासी सलेमगढ़ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए 60 एक्साइड एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही जुट गयी है। जानकारी हो की हाईवे के किनारे कई दुकानें खुली हुई हैं। इन दुकानों पर शराब पीने आने वाले को पानी की बोतल, नमकीन सहित अन्य सामान बेचा जाता है। पिछले दिनों से इन दुकानों पर सामान बेचने के साथ ही लोगों को शराब पिलाने की जगह मुहैया करवाने के साथ शराब भी बेची जा रही थी।

पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि मिल रही शिकायत के क्रम में पुलिस द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है. जिसमे उन होटल,ढाबा, चीखने के दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो भोजन के थाली के आड़ में अवैध कारोबार का संचालन करते है। ऐसे लोगो को किसी कीमत पर सुरक्षा और शांति बंदोबस्त को ध्यान रखते हुए अवैध कार्यों की संचालन नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking