हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर हाटा से घर जा रहे व्यक्ति को बाइक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बुधवार को दोपहर बाद नगर के वार्ड न सात महाराणा प्रताप नगर रधिया निवासी रमाशंकर पुत्र लाल जी प्रसाद हाटा से घर के लिए हाटा कप्तानगंज मार्ग पर जा रहे थे कि बस्तापुर के सामने बाइक ने ने पीछे ठोकर मार दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद समाजसेवी बंडिल बाबा ने अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती के लिए ले कर जा रहे थे कि घायल का मौत हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…