News Addaa WhatsApp Group Join करें

बकरीद आज, घर पर ही मनाएं त्योहार-जिलाधिकारी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें-पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2021  |  8:27 AM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बकरीद आज, घर पर ही मनाएं त्योहार-जिलाधिकारी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें-पुलिस अधीक्षक

कुशीनगर: जिले के डीएम एस राजलिगम ने त्योहार को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पूरी तरह से पालन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए बकरीद का त्योहार घर पर ही मनाएं। बुधवार को धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा होने से बचें। त्योहार मनाते समय शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

वही पुलिस अधीक्षक सचिद्र पटेल ने कहा है कि समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे कि कार्रवाई की जा सके। कहा कि इंटरनेट मीडिया की निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संदिग्धों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जा रही है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सादे वेश में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
एडीएम विध्यवासिनी राय ने कहा कि प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर है।

दूसरों के भावनाओं का रखें ख्याल

ईद उल अजहा के अवसर पर दी जाने वाली कुर्बानी पर दूसरों के भावनाओं का भी ख्याल रखें। हमारे आसपास अन्य धर्मों के भी लोग रहते हैं। हम कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। क्योंकि इस्लाम धर्म सभी धर्मों का आदर करने को सिखलाता है। यह बातें घर्म गुरुओ ने कही। कहा कि जानवर की कुर्बानी खुले में ना करें बल्कि उसे छुपा कर ही करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking