कसया, कुशीनगर।नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नंबर 10 बाल्मीकिनगर (अभिनायकपुर) अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वार्ड में जलनिकासी के अभाव में जलजमाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिस का पानी रास्तों पर जमा हुआ है। जिसके वजह से लोगों को सड़ान्ध व बदबूदार गन्दे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इस वार्ड में जब नगरपालिका कुशीनगर की अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी प्रतिमा वर्मा पत्नी विवेक वर्मा पहुंची तो वार्ड के लोगों ने वार्ड की बदहाली की शिकायत की।
उन्होंने ने कहा कि सबसे बड़ी नगरपालिका में शुमार नगर का कोई विकास नहीं हुआ है। जल जमाव के कारण जनता व राहगीर परेशान हैं। जलजमाव संक्रामक बीमारियों का कारण बन सकता है। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना चला रही है तो दूसरी तरफ सड़क पर गंदगी बह रही है। जबकि स्वच्छता का ढिंढोरा पीटा जाता है। जनहित में विकास के नाम पर जिम्मेदार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने ने अधिकारियों से मांग किया कि नगरपालिका के सभी वार्डों में समुचित जलनिकासी की व्यवस्था किया जाय ताकि नगर स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत के संकल्प को पूरा कर सके।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…