News Addaa WhatsApp Group Join करें

बार संघ तमकुहीराज चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर मुकाबला तय, 16 जनवरी को होगा मतदान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  6:12 PM

481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बार संघ तमकुहीराज चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर मुकाबला तय, 16 जनवरी को होगा मतदान WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। बार संघ तमकुहीराज के चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए निर्धारित पदों के सापेक्ष अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरने से इन तीनों पदों पर चुनाव होना तय माना जा रहा है। गुरुवार को बार संघ चुनाव को लेकर गठित एल्डर्स कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक में नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों के निस्तारण के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई।
बैठक की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामनरेश बर्नवाल ने की, जबकि चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन रामेश्वर प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान नामांकन दाखिल करने वाले कुल 23 प्रत्याशियों की योग्यता, सीओपी, सदस्यता सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई, जिसे सही पाए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। एक प्रत्याशी के नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसकी विस्तार से जांच के बाद एल्डर्स कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति ने आपत्ति को खारिज करते हुए नामांकन को वैध घोषित कर दिया।
जांचोपरांत अध्यक्ष पद के एक पद के सापेक्ष दो प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के सापेक्ष तीन प्रत्याशी तथा महामंत्री के एक पद के सापेक्ष चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में पाए गए। ऐसे में इन तीनों पदों के लिए आगामी 16 जनवरी को मतदान कराए जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
वहीं उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर निर्धारित संख्या के अनुरूप प्रत्याशी होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता रामचन्द्र राय, रामेश्वर गुप्ता, विपिन बिहारी मिश्र, कलीम तथा चुनाव संचालन समिति के सदस्य विनोद चौबे, रामप्रवेश सिंह, राकेश राय, दीपक पाण्डेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking