हाटा/कुशीनगर। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच हाटा तहसील क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ। मोतीचक ब्लॉक के दुबौली गांव में करीब 300 वर्ष पुराना विशाल बरगद का पेड़ धराशायी होकर दो टिनशेड मकानों पर जा गिरा। हादसे में दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली का पोल और तार भी टूट गए। संयोग से घटना के समय कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।इसी तरह सुकरौली ब्लॉक के डकही गांव में दीवार गिरने से एक पशु की मौत हो गई। वहीं गणेशपुर गांव में भी मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। लगातार बारिश और तेज हवा के चलते क्षेत्र में जगह-जगह नुकसान की स्थिति सामने आई है।
घटनाओं की जानकारी मिलते ही हाटा उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS मयंक त्रिपाठी और तहसीलदार जया सिंह राजस्व टीम के साथ तीनों प्रभावित स्थानों पर पहुंचे।अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन भी किया।एसडीएम मयंक त्रिपाठी ने प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से नियमों के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने राजस्व टीम को क्षति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।दुबौली में करीब तीन शताब्दी पुराना बरगद मकानों पर गिरने के बावजूद किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत की बात रही। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की स्थिति और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…