कुशीनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत आज 13 अगस्त को पुलिस लाइन कुशीनगर में भव्य तिरंगा दौड़ का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा ने स्वयं तिरंगा थामकर पुलिसकर्मियों के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई।
तिरंगा दौड़ का शुभारंभ पुलिस लाइन से हुआ, जो रविन्द्रनगर धूस होते हुए सोहरौना तक पहुंचा। इस दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन मौसम की इस चुनौती ने पुलिसकर्मियों का जोश और बढ़ा दिया। बारिश में भी सभी प्रतिभागियों ने दोगुने उत्साह के साथ दौड़ पूरी की, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उदाहरण बन गई।
दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “जय हिंद” और “वंदे मातरम” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इन नारों और उत्साह ने आसपास के आमजन में भी राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने कहा—
“राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करना है।”
“हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत जिले भर में तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जो नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कुशीनगर पुलिस ने जनमानस से अपील की है कि वे 15 अगस्त 2025 को बढ़-चढ़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दें।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…