News Addaa WhatsApp Group Join करें

ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सजाया गया नौ देवियों की मनमोहक चैतन्य झांकी 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 25, 2023  |  5:28 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सजाया गया नौ देवियों की मनमोहक चैतन्य झांकी  WhatsApp
Responsive image
  • आसुरी संस्कार रूपी महिषासुर का मर्दन करना ही सच्चा दशहरा है

रामकोला/कुशीनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र रामकोला के द्वारा 23 व 24 अक्तूबर को स्थानीय कस्बा में नौ देवियों के चैतन्य झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा केन्द्र द्वारा नौ देवियों के चैतन्य झांकी को मनमोहक रूप में सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। 

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

 कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह,विजय प्रताप सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ,बीना सिंह एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी परिवर्तन दल कुशीनगर  प्रभारी अखिलेश कुमार दुबे मौजूद रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी दिनचर्या में  समाज का नैतिक पतन मन को विचलित कर देता है। ऐसे समय पर ब्रह्माकुमारी संस्थान अपनी शिक्षाओं के द्वारा समाज को दिशा देने और लोगों को संस्कारित करने का शुभ कार्य कर रही है जो कि हम सब के लिए अनुकरणीय है। प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह नेे कहा कि ब्रह्माकुमारीज परिवार के द्वारा नारी शक्ति के अन्दर जो जागृति लाने हेतु जो झांकी सजायी गई है वो अनुकरणीय है।कारखाना प्रबंधक श्री राय ने कहा कि देवियों की चैतन्य सजीव झांकी बहुत ही कम देखने को मिलती है।

झांकी में ब्रह्मकुमारी बहनें जब चैतन्य देवियों के रूप में विराजित हुई तो वह सजीव होते हुए भी अचल और अडोल मूर्तियों के समान प्रतीत हो रही थी। क्षेत्रीय वनाधिकारी परिवर्तन दल कुशीनगर अखिलेश कुमार दुबे जी ने कहा शिव से शक्ति जोड़कर ही नारी शक्ति शिव शक्ति बनकर जगत का कल्याण कर सकती है।राजयोग मेडिटेशन सेंटर शाखा रामकोला के प्रभारी सुनीता दीदी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की और दशहारा का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा अंतर्निहित गुण एवं शक्तियों की जागृति ही सच्चा दशहरा है।यह नारी शक्ति के स्वाभिमान और सम्मान का पावन पर्व है। नवरात्रि के इस पावन पर्व में नारी शक्ति खुद के शक्तियों को पहचान कर परमात्मा से शक्ति प्राप्त खुद का उद्धार कर जगत का कल्याण करें।कार्यक्रम का संचालन राजयोगी ब्रह्माकुमारी स्मिता बहन ने  किया।

इस अवसर पर प्रोडक्शन हेड संजय तिवारी, ब्रह्माकुमारी प्रमिला ,शारदा बहन, निहारिका बहन, ब्रह्माकुमार मुन्ना भाई,ब्रह्माकुमार सूरज भाई ब्रह्माकुमार, बैकुंठ शाही,धर्मेंद्र भाई, लल्लन भाई, लक्ष्मण भाई, ध्रुव भाई, रविंद्र भाई, गोपाल भाई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking