News Addaa WhatsApp Group

ब्यूटी ने आकांक्षा को दिखाया आसमान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 12, 2024  |  8:19 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्यूटी ने आकांक्षा को दिखाया आसमान

बोदरवार/कुशीनगर । दशहरा के शुभ अवसर पर बोदरवार ग्राम सभा में आयोजित मेला व दंगल में दूर दूर से आए हुए पहलवानों ने अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया इस दौरान बनारस से आई हुई महिला पहलवान ने छपरा विहार की आकांक्षा को चित करते हुए आसमान दिखा दिया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो  कि शनिवार 12 अक्टूबर को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार में लगने वाले पारंपरिक मेले व दंगल में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज,कुशीनगर, बनारस,विहार आदि जगहों से आए हुए पहलवानों का हुजूम उमड़ा हुआ था I इस दंगल में दर्जनों जोड़ से अधिक कुश्ती कला का प्रदर्शन हुआ जिसमें अपने कला का प्रदर्शन करते हुए सरहरी के राघव ने मठिया के कुनाल को चित कर दिया इसी तरह धर्मपुर के विकास ने मोना सिहोरहां को धूल चटा दिया तथा बहरामपुर के सुमित यादव ने मठिया के कुंदन को आसमान दिखा दिया I अखाड़े के अंदर दर्जनों जोड़ आजमाए गए जिसमें पहलवानों ने अपने पौरुष के इस खेल कुश्ती कला का भरपुर प्रदर्शन किया गया जिसको देख दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोग काफी हर्षित हो रहे थे और तालियों से पहलवानों के हौसलों को जहां आफजाई कर रहे थे I वहीं मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे नर नारियों ने राम और रावण के लीलाओं का भी भरपुर आनंद लिया और अधर्म पर धर्म की विजय को लेकर रावण के प्रतिकात्मक पुतला दहन के साथ ही मेला संपन्न हुआ I

इस दौरान आयोजक मंडल के प्रधान राजकमल मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, दुर्गेश कन्नौजिया, मंतार अली, अवधेश गिरि, बबलू कसौधन, श्रवन पटेल, अम्बरीष पटेल, विनोद उर्फ मुन्ना सिंह,राजकमल पटेल , रविंद्र मिश्रा,घनश्याम गोरखपुरी सहित ग्रामीणों संग क्षेत्रिय लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking