News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था- संजय निर्मल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 29, 2021  |  5:53 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था- संजय निर्मल

कुशीनगर। केंद्र में मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाना शुरू किया। संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय की समामता और अवसर की समानता लिखी है। पीएम इसी मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। एक देश एक संविधान हो, लोग इसे महसूस करें इसके लिए भी पीएम और गृह मंत्री अमित शाह ने काम किया और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

यह बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान की आत्मा कुचलने में कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस संविधान की हत्या करने पर उतारू थी। विधान निर्माता ने वंचित वर्ग के लिए संघर्ष किया लेकिन कांग्रेस ने उनका एक भी स्मारक नहीं बनाया। पीएम मोदी ने संविधान का सम्मान किया, बाबा साहेब का सम्मान किया।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक संविधान गौरव अभियान के तहत देश भर के सभी जिला मुख्यालयों सहित 900 से ज्यादा जगहों पर पार्टी संविधान और आंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे जुड़े बड़े कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता,केन्द्रीय मंत्री,राज्यों के मुख्यमंत्री,मंत्री,पार्टी के सांसद व विधायक शामिल होंगे। यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि संविधान की शपथ दिलाएंगे। संविधान के विषय को लेकर 100 प्रश्नोंं की एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी देश भर में आयोजित की जाएगी।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महेंद्र रजक ने कहा कि देश और अनुसूचित वर्ग का मान, सम्मान और भविष्य सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। तमाम उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर और अनुसूचित जाति का जितना सम्मान किया है उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री इन्द्रदेव प्रसाद, भीखम प्रसाद,विनय प्रकाश गोंड,नकुल वर्मा, कन्हैया चौधरी, विजय कन्नौजिया, घनश्याम गोरखपुरी,दहारी प्रसाद, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking