खड्डा (कुशीनगर)। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने सहित अन्य आरोपों में वांछित एक अभियुक्त को खड्डा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दयानंद यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी बरवा रतनपुर, नौका टोला, थाना खड्डा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना खड्डा में मु0अ0सं0 268/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 89, 115(2), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश चौबे, उपनिरीक्षक संतराज यादव, आशीष कुमार तथा कांस्टेबल गोविंद सिंह और प्रमोद यादव शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…
कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने कथित चोरी की एक ऐसी घटना का महज 24 घंटे…