हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट रही एक महिला के बैग से गहने गायब हो गए। घटना बाघनाथ चौराहे पर हुई, जहां टेंपो से उतरने के बाद महिला ने बैग की जांच की तो उसमें रखे गहने गायब मिले। इससे महिला के होश उड़ गए।
मोती पाकड़ कविसहा पांडेय टोला निवासी अंकिता राय पत्नी राजन राय अपने बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में कसया में रहती हैं। छठ पूजा के अवसर पर वह सोमवार की शाम घर लौट रही थीं। इसके लिए उन्होंने कसया से एक टेंपो पकड़ा था। टेंपो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी सवार थीं।
अंकिता राय जब टेंपो से बाघनाथ चौराहे पर उतरीं तो उन्होंने अपने बैग को देखा। बैग में रखे गहने मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी व चैन गायब थे। यह देखकर वह परेशान हो गईं। उन्होंने आसपास जानकारी करने के साथ ही टेंपो में सवार महिलाओं और अन्य यात्रियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया।
अंकिता राय ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…
कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने कथित चोरी की एक ऐसी घटना का महज 24 घंटे…