News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर : “चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अगुवाई में छात्राओं को मिला ‘मिशन शक्ति’ का सुरक्षा कवच”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 11, 2025  |  3:56 PM

242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर : “चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अगुवाई में छात्राओं को मिला ‘मिशन शक्ति’ का सुरक्षा कवच”

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कुशीनगर पुलिस का “मिशन शक्ति फेज-5.0” अब और तेज हो गया है। इसी क्रम में चौकी बहादुरपुर क्षेत्र के इंद्रदेव महिला महाविद्यालय, सलेमगढ़ में छात्राओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने स्वयं किया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी दी। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या पर वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान विद्यालय परिसर में शिकायत पेटिका भी लगाई गई ताकि छात्राएं अपनी समस्याएं बेझिझक साझा कर सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को जोड़ने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया, ताकि सीधे संवाद कायम रह सके।

चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने छात्राओं से खुलकर संवाद किया और बताया कि मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने का अभियान है। उन्होंने छात्राओं को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, हेड कांस्टेबल नित्यानंद सिंह, आरक्षी नवनीत शुक्ला, आरक्षी कर्मवीर सिंह व आरक्षी सूर्यकांत गौड भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीमों द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking