News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अगुवाई में अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 21, 2025  |  7:44 PM

308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अगुवाई में अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बिहार–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

त्योहारों से पहले सुरक्षा का भरोसा

आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों, कस्बों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में पैदल भ्रमण कर आम जनता को सुरक्षा व शांति का एहसास कराया। चौकी प्रभारी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी साझा किए।

संदिग्धों पर सख़्त निगाह

गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। इससे असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल देखा गया।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर ज़ोर

थाना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में विशेष रूप से महिला व बालिकाओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस टीम रही सक्रिय

कार्रवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा के साथ आरक्षी कर्मवीर सिंह, संदीप गोड़, इंद्रसेन, सूर्यकांत और राम सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

जनता ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मुस्तैदी को सराहा और कहा कि त्योहारों के दौरान ऐसे गश्त से क्षेत्र में शांति व सौहार्द कायम रहेगा।

 चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा की अपील

“त्योहारों के समय शांति और सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध वाहन दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी सूचना क्षेत्र की सुरक्षा में अहम योगदान होगी।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking