सलेमगढ़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकाश खण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर (पूरब टोला) स्थित श्री हनुमान बाबा स्थान पर आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच तीन दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से भगवान शिव की आराधना, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होगी।
आयोजन के यजमान रामभरोसा चौरसिया के मुताबिक, 18 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह आठ बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ होगा। इसके बाद 18 नवंबर से 20 नवंबर तक प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन यानी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।आयोजक की ओर से क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों, शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है।
धार्मिक आयोजन को लेकर बहादुरपुर सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह देखा जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा का यह पावन अवसर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश भी देगा।हर-हर महादेव के जयघोष के बीच होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, विश्वास और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक बनने जा रहा है।
इस आयोजन के यजमान रामभरोसा चौरसिया ने बताया कि श्री हनुमान बाबा स्थान, बहादुरपुर (पूरब टोला), जनपद कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में यह आयोजन किया जा रहा है, आप सभी भक्त गण इस आयोजन और भंडारा में शामिल होकर पुण्य पल की भागीदारी के साथ साक्षी बने।
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…