News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहादुरपुर : सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम ने किया पैदल भ्रमण संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की हुई सघन चेकिंग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2025  |  6:55 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर : सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम ने किया पैदल भ्रमण संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की हुई सघन चेकिंग

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । जिला के उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैदल भ्रमण कर आमजनों के बीच सुरक्षा,शांति का एहसास कराया गया। साथ ही पैदल भ्रमण के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा की ट्रिप्स साझा की गई।

बताते चले कि थाना क्षेत्र में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका महिला की सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख कस्बों में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह के मार्ग दर्शन में हल्का उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है क्योंकि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

इस दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा, हेड कांस्टेबल नित्यानंद राठौर, आरक्षी कर्मवीर सिंह, आरक्षी संदीप गोड़, आरक्षी इंद्रसेन ,आरक्षी सूर्यकांत ,आरक्षी गुड्डू ,आरक्षी राम सिंह, के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking