News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ सम्मान; विदाई एक सतत प्रक्रिया- जय प्रकाश मौर्य

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 5, 2022  |  6:36 PM

1,010 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ सम्मान; विदाई एक सतत प्रक्रिया- जय प्रकाश मौर्य WhatsApp
Responsive image

भैसही बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय भैंसही के प्रांगण में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कंपोजिट विद्यालय रोहुआ मछरगावा के प्रधानाध्यापक तथा कंपोजिट विद्यालय पकड़ी के प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

स्वागत एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक जय प्रकाश मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जेपी मौर्य ने कहा कि मोतीचक ब्लाक में सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति शिक्षकों का लगाव देखकर आनंद महसूस हो रहा है ।इसी के साथ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक हम लोगों का हमेशा मार्गदर्शन करते हुए शतायु हो तथा स्वस्थ रहे । सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र आदि सामग्री से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारिका प्रसाद ने किया। मंच का संचालन आलोक कुमार शाही ने किया। मौके पर दिनेश कुमार सिंह, मोलई प्रसाद प्रजापति,राधेश्याम वर्मा,श्रीधर पांडे,दीपेश सिंह, मारकंडे नाथ त्रिपाठी, सच्चिदानन्द पाण्डेय ने संबोधित किया।उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, मुन्ना प्रसाद ,रामानुज सिंह, भगवंतराव,दिवाकर मणि त्रिपाठी, हारून रशीद, सावित्री यादव,अनीता सिंह,अनिल सिंघानिया,घनश्याम प्रजापति अनुज यादव, विनय पांडे ,अनुभव सिंह ,अविनाश पांडे, शंभू कुशवाहा ,मिथिलेश सिंह ,सतीश सिंह ,संजय जयसवाल, राजेश्वर सिंह ,अनिल कुमार शर्मा ,कमलेश दुबे ,मनोज कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking