News Addaa WhatsApp Group Join करें

ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को आयोजित हुआ भंडारा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 18, 2024  |  6:58 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को आयोजित हुआ भंडारा
  • चतुर्थ बड़े मंगलवार पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे, आयोजित हुआ भंडारा

कसया। ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं, मंगलवार को ज्येष्ठ माह का चतुर्थ बड़ा मंगल है।यह दिन महावीर बजरंगबली को समर्पित है. ऐसी मान्यताएं हैं कि ज्येष्ठ के महीने में ही त्रेतायुग में भगवान राम की मुलाकात वीर बजरंगी हनुमान से हुई थी. इसलिए इस महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. कहते हैं कि इस दिन हनुमान की विधिवत पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन हनुमान की पूजा से बड़ा से बड़ा संकट मिट जाता है.

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगल को हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित भगवान हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा व परिसर मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।लोगों ने हनुमान जी की पूजा करने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया,भंडारे में पूड़ी, सब्जी, चावल और बूंदी का वितरण किया गया।मंदिर मे सुबह से देर शाम तक पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया।पंडित सिद्धार्थ दूबे ने बताया कि भगवान हनुमान जी के मंदिर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के सभी बड़े मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ व भंडारा कराया जाता है, आज चतुर्थ मंगलवार को भी प्रसाद वितरित किया गया,मंदिर के महंत अमरनाथ तिवारी ने बताया कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान समाजसेवी आदित्य मिश्र,शुभम श्रीवास्तव , सूरज सिंह, सोनू चौधरी,गौरव पाठक, रजनीश शुक्ला,रजनीश श्रीवास्तव, कार्तिक पांडेय सहित लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking