कुशीनागर । भारतीय जनता पार्टी के 42 स्थापना दिवस कार्यक्रम को जिला पार्टी कार्यालय रविन्द्र नगर पडरौना कुशीनगर पर मनाया गया । 9:00 बजे जिला पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक कुशीनगर श्री रजनी कान्त मणि त्रिपाठी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कुवर आर.पी, सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द मिश्रा, विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, श्री संतोष दत्त राय भाजपा जिला महामंत्री, श्री बलराम यादव जिला मंत्री, श्री लल्लन मिश्रा, श्री विजय शुक्ल, श्री देवेन्द्र सिंह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्री अनूप तिवारी, श्री अजय राय जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी, नुतून दुबे, रूपम सिंह, अंजलि मोर्य, पूनम जायसवाल, मुन्नी तिवारी, आदि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण करने के पश्चात रविन्द्र नगर पडरौना में प्रभात फेरी किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर टेलीविजन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में जहां पार्टी का झंडा फहराया। वहीं पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित किया।
-परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया -पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। देश के युवा अब ये समझने लगे हैं कि किस तरह परिवारवादी लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन और देश के लिए खतरा हैं। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ये पार्टियां, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी कुछ नहीं समझतीं। ये महासंघर्ष तब तक चलेगा, जब तक लोकतंत्र विरोधी ताकतों को हम जड़ से ख़त्म न कर देते। पीएम मोदी ने कहा कि कमलपुष्प को आप जितनी बार पढ़ेंगे, आपको हर जीवनगाथा से एक नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर जिला पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक कुशीनगर श्री रजनी कान्त मणि त्रिपाठी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कुवर आर.पी, सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द मिश्रा, विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, श्री संतोष दत्त राय भाजपा जिला महामंत्री, श्री बलराम यादव जिला मंत्री, श्री लल्लन मिश्रा, श्री विजय शुक्ल, श्री देवेन्द्र सिंह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्री अनूप तिवारी, श्री अजय राय जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी, श्री फुलबदन कुशवाहा, नुतून दुबे, रूपम सिंह, अंजलि मोर्य, पूनम जायसवाल, मुन्नी तिवारी, आदि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों रविन्द्र नगर पडरौनादर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…