News Addaa WhatsApp Group Join करें

भरत मिलाप की झांकी को देख भाव विभोर हुए दर्शक

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 22, 2024  |  6:30 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भरत मिलाप की झांकी को देख भाव विभोर हुए दर्शक WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। बोदरवार बाजार में स्थित हनुमान मंदिर के पास भरत मिलाप आयोजित रहा जिसमें सलेमपुर से आए हुए रंगमंचीय कलाकारों द्वारा राम भरत के मिलन का मंचन प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ज्ञात हो कि 21 अक्टूबर सोमवार की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बोदरवार के हनुमान मंदिर परिसर के पास आयोजित भरत मिलाप के दिन रावण द्वारा सीता माता के हरण, नरसिंह भगवान द्वारा हिरणाकश्यप बध, श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों के घर माखन चोरी करने जैसी आदि धार्मिक झाकियों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई I जिसका आनंद दर्शकों ने देर रात तक लिया I आयोजन के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण ने कहा कि राम एक आदर्श पुरुष के रुप में धरती पर अवतरित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए आज हमें रामायण के माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा लेने की जरुरत है I इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि रहे स्थानीय भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज के प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान राम धर्म की रक्षा हेतु दुष्टों का नाश करने के लिए धरातल पर मानव के रुप में अवतरित हुए थे I जिनकी नर रूपी लीला का वर्णन रामचरित मानस सहित अनेक ग्रंथो द्वारा किया गया है जो मनुष्य को अच्छे मार्गो पर चल कर जीवन जीने की प्रेरणा देता है I तथा आयोजन के अध्यक्ष रहे श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी ने यूवा कलाकारों द्वारा की गई धार्मिक झाकियों की प्रस्तुति को देख कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शाबाशी दी गई I कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरि ने की I

इस अवसर पर आयोजक मंडल के प्रधान राजकमल मद्धेशिया , रामनरेश गुप्ता, केन यूनियन चेयरमैन संजय उर्फ बबलू सिंह,सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र यादव,भाजपा बोदरवार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,भाजपा नेता रविंद्र कन्नौजिया, बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिया, डाO सुनील पाण्डेय, अरबिंद चौबे, राकेश मद्धेशिया, मंतार अली, दुर्गेश कन्नौजिया सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष कप्तानगंज धनवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का जहां जायजा लिया गया वहीं स्थानीय चौंकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलीस बल के साथ स्थल पर मौजुद रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking