News Addaa WhatsApp Group Join करें

भीड़ में गहने उड़ाने वाला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह ध्वस्त सात शातिर गिरफ्तार, ₹1.92 लाख नकद व कीमती आभूषण बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 30, 2025  |  3:59 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भीड़ में गहने उड़ाने वाला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह ध्वस्त सात शातिर गिरफ्तार, ₹1.92 लाख नकद व कीमती आभूषण बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। टप्पेबाजी और भीड़भाड़ में बस स्टैंड, बाजार और मेलों में महिलाओं व बुजुर्गों को निशाना बनाकर जेवरात उड़ाने वाला एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। आखिरकार कुशीनगर पुलिस ने इस गिरोह पर निर्णायक प्रहार करते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

कसया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय,चोरी-टप्पेबाजी गिरोह के सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के कीमती आभूषण तथा ₹1,92,500/- रुपये नकद बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से न केवल कई मामलों का खुलासा हुआ है, बल्कि जिले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही अपराध विरोधी मुहिम के तहत की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने दिनांक 30.11.2025 को थाना कसया के मु0अ0सं0 725/2025 एवं 643/2025 से संबंधित मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस को बीते कई महीनों से कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में समान तरीके से हो रही चोरी की घटनाओं की कड़ियां आपस में जुड़ती नजर आ रही थीं। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर इस गिरोह की घेराबंदी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। स्वाट टीम को लगाया गया, सर्विलांस तेज हुआ और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। मुखबिर से मिली ठोस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के सातों सदस्यों को धर दबोचा।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सभी मिलकर बस स्टैंड, मेला, बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। मौका देखकर टप्पेबाजी, चोरी और जालसाजी के जरिए गहने व नकदी चुरा लेते थे। चोरी का सामान बेचकर जो भी रकम मिलती थी, उसे आपस में बांट लेते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश डोम पुत्र खुड्डू – थाना कोतवाली, देवरिया,विक्रम डोम पुत्र जीवन लाल – थाना कोतवाली, देवरिया,अतीश डोम पुत्र बाकल डोम उर्फ पितर देव – थाना गोला, गोरखपुर,करन डोम पुत्र भोला – थाना कोतवाली, देवरिया, दीपक पुत्र साजन – थाना कोतवाली, देवरिया,पवन पुत्र साजन – थाना कोतवाली, देवरिया,अमरेश डोम पुत्र विजय – थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुआ हैं। इनके पास से,एकजोड़ी झूमका (पीली धातु),दो चैन (पीली धातु),एक मंगलसूत्र (पीली धातु),एक जोड़ी पावजेब (सफेद धातु),एक जोड़ी पायल (सफेद धातु),एक लॉकेट (पीली धातु) और ₹1,92,500/- नगद रुपए बरामद हुआ हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव कुमार श्रीवास्तव सहित कुल पंद्रह पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयास से यह गिरोह दबोचा जा सका।

इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय चोरी-टप्पेबाजी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में कानून का खौफ साफ दिखने लगा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking