News Addaa WhatsApp Group

भोजपुरी गाने की फरमाइश को लेकर बराती व ग्रामीणों में मारपीट

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 11, 2024  |  7:10 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी गाने की फरमाइश को लेकर बराती व ग्रामीणों में मारपीट

पटेहरवा। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग में शादी समारोह में आये आर्केस्ट्रा में नर्तकी से भोजपुरी गाना “नथुनिया पे गोली मारे सईया हमार हो” की बार बार फरमाइश से आजिज आये ग्रामीणों का बरातियों से जमकर मारपीट हो गयी।नर्तकी भागकर बगल के घर मे घुसकर अपनी जान बचाई तो बाराती जूता-चप्पल छोड़कर भाग खड़े हुये।सूचना के बाद पहुचीं पीआरवी ने मामला शांत कराया और फिर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हुआ।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

उक्त गांव के एक व्यक्ति की लड़की की शादी थी।जिसमे बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले की एक नामी आर्केस्ट्रा पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिये आई थी।आर्केस्ट्रा देखने आसपास के बहुत लोग व युवा भी आये थे।आर्केस्ट्रा शुरू होते ही नर्तकियों के गाने पर पैसे लुटाने सिलसिला बरातियों व युवाओं द्वारा शुरू हुआ तो वह चलता रहा।आरोप है कि बार बार कुछ युवाओं द्वारा भोजपुरी गाना “नथुनिया पे गोली मारे सईया हमार हो”का फरमाइश किये जाना लगा।लेकिन किसी बराती ने दोबारा यह गाना नही गाने से नर्तकियों को मना कर दिया।इसी बात को लेकर कुछ स्थानीय युवा स्टेज पर चढ़ कर जोर-जबरदस्ती करने लगे और देखते देखते बराती व ग्रामीण में मारपीट होने लगीं।सूचना पर पीआरवी पहुचीं तो मारपीट करने वाले ग्रामीण व युवा भाग निकले।

जबकि कुछ बराती भी चप्पल-जूता छोड़कर भाग खड़े हुये।पीआरवी ने मामला शांत कर बहुत देर तक वह रुक कर पुनः आर्केस्ट्रा शुरू कराया।इस घटना की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रहा है।थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नही है।कोई तहरीर नही मिली है।फिर भी जांच करा रहा हूं।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking