News Addaa WhatsApp Group Join करें

भुजौली बाजार: दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल, एक की मौत….तेज रफ्तार ने ली जान, चारों युवक नहीं पहने थे हेलमेट

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 14, 2023  |  3:44 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भुजौली बाजार: दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल, एक की मौत….तेज रफ्तार ने ली जान, चारों युवक नहीं पहने थे हेलमेट WhatsApp
Responsive image
  • दो युवकों की स्थिति गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर
  • खड्डा -पड़रौना मार्ग पर भुजौली टावर के पास हुआ दो बाइकों में टक्कर

खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में टावर के पास खड्डा -पड़रौना मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहां लाया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे भुजौली बाजार के पोखरा टोला निवासी इमरान हुसैन पुत्र आजम उम्र 15 वर्ष अपने बाइक पर आकाश पुत्र राजेश को बैठाकर टावर के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से दूसरी बाइक से अरवेज पुत्र सिकंदर 14 वर्ष एवं मुस्कान पुत्र अब्बास अली 16 वर्ष की बाइक से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर सभी चारों घायलों को सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत इमरान हुसैन 15 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं आकाश व अरवेज को गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल से मेमो थाने भेजा गया।

अस्पताल पहुंचे खड्डा थाने के एसआई साहब सिंह यादव, सिपाही नीतेश तिवारी आदि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking