खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में आजादी के अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों को पंच प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने मेरी माटी मेरा देश के बारे में छात्र, छात्राओं को विधिवत जानकारी देते हुए बताया कि आजादी में सभी का योगदान है। हर गांव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, हर गांव की मिटटी पूज्यनीय है। अंत में पंच प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने अपने गांव से लाये हुए मिट्टी को पवित्र कलश में रखा तथा अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश का प्रेरणादाई गीत सामूहिक रुप से गाया। उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा समवेत राष्ट्रीय गान का गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय, निर्भय मिश्र, अभिषेक पान्डेय, मनीष राय, आशीष सिंह, हरगोविंद सिंह, रामस्वरूप पान्डेय, राज पान्डेय, कमलेश शर्मा, शिल्पा प्रजापति, उत्तम प्रजापति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…