News Addaa WhatsApp Group Join करें

बीआइ सी के शिक्षक और छात्रों ने समारोह पूर्वक मनाया हिंदी दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2023  |  7:51 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीआइ सी के शिक्षक और छात्रों ने समारोह पूर्वक मनाया हिंदी दिवस
  • हिंदी हमारी पहचान से जुड़ी है-उमेश उपाध्याय

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में गुरुवार 14सितम्बर को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय की अध्यक्षता में शिक्षक व छात्रों द्वारा समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया l इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान से जुड़ी है l कोई भी देश अपनी पहचान को तभी क़ायम रख सकता है, ज़ब उसकी अपनी निज भाषा हो l आजादी के बाद के समय से हिंदी आम जन की भाषा होने के कारण गाँधी सहित अधिकांश नेताओं ने आजादी के बाद हिंदी को ही राष्ट्र भाषा बनाने का निर्णय लिया l आज हिंदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है l इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य इम्तेयाज अहमद खान, शम्भू राव, सुरेश प्रसाद गुप्त, शम्भूशरण श्रीवास्तव,अनिल कुमार एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीप सिंह ने किया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान सूर्य प्रकाश, अरविन्द राव, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, हरिकेश सिंह, रमेश प्रसाद, राजेश राम, जमीर अहमद, अमरजीत मिश्र, उपेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन राव, शिवानंद धर दुबे, मनिंद्र त्रिपाठी, सुरेश राव, अखिलानंद तिवारी, नेहा तिवारी, चित्रांश कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking