News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चौबीस घण्टे उन्नासी गिरफ्तार! एन0बी0डब्लू, गैगेस्टर, वांछित, जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 20, 2023  |  8:01 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चौबीस घण्टे उन्नासी गिरफ्तार! एन0बी0डब्लू, गैगेस्टर, वांछित, जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान

कुशीनगर । जिले में चौबीस घण्टे के चलाए गए विशेष अभियान में धवल की पुलिस ने बड़ी बाजी मारी है,मात्र चौबीस घण्टे में उनासी ब्यक्तियो पर शिकंजा कसते हुए एसपी कुशीनगर का नाम रोशन किया है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को विशेष अभियान के तहत वारण्टी, गैगेस्टर, वांछित, जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपेक्ष्य में विगत मात्र चौबीस घण्टे में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त दस एवं वारंटी अभियुक्त उनहत्रर सहित कुल उनासी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही में तरयासुजान पुलिस द्वारा छः ,खड्डा पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी, जटाहा पुलिस एक,हनुमानगंज पुलिस तीन,रामकोला पुलिस चार, पटहेरवा पुलिस चार,सेवरही पुलिस चौदह, बरवापट्टी चार,पड़रौना,दो,हाटा पुलिस दो,तमकुहीराज चार,अहिरौली बाजार छः,कप्तानगंज तेरह,अभियुक्तों को दबोचा है।

यहां बताना लाजमी होगा की पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा चौबीस घण्टे के चलाए गए इस अभियान में थाना सेवरही पुलिस टीम नंबर वन, कप्तानगंज पुलिस नंबर दो, तरयासुजान पुलिस और अहिरौली बाजार पुलिस तीसरे स्थान पर रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking