News Addaa WhatsApp Group Join करें

शातिर पशु तस्कर पर कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लगभग चौदह लाख सम्पत्ति की जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 28, 2023  |  5:05 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शातिर पशु तस्कर पर कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लगभग चौदह लाख सम्पत्ति की जब्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की चौराखास और तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को एक अंतर प्रांतीय शातिर पशु तस्कर पर बड़ी कार्यवाही किया है। धवल की पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो की होश उड़े हुए है।

आपके लिए और..- जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी...

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में बुधवार को थाना तरया सुजान व थाना चौराखास की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मु0अ0स0 72/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अंतर प्रांतीय अभियुक्त मिंटू अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अहिरौली दुबौली पोस्ट नरहवा शुकुल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन संख्या BR 28 P 1658 कीमत लगभग (चौदह लाख रुपये) को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।
सनद रहे शातिर पशु तस्कर मिंटू अली के।विरुद्ध थाना तरयासुजान में चार,कोतवाली पडरौना में एक और थाना तर्कपट्टी में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है। वही बिहार में भी कई थानों में अभियोग पंजीकृत होने खबर है।

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान ,प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार थाना चौराखास ,निरीक्षक अपराध महेंद्र प्रताप सिंह थाना चौराखास ,हे0का0 प्रेम नारायण वर्मा ,का0 जितेंद्र यादव ,का0 राहुल सिंह कुशवाहा थाना चौराखास की भूमिका सराहनीय रही।

क्या कहते है इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार

अंतर प्रांतीय पशु तस्कर के विरुद्ध की गई कार्यवाही के विषय में प्रभारी निरीक्षक चौराखास प्रमोद कुमार कहते है की मिंटू अली एक शातिर पशु तस्कर है,जिसका एक संगठित गिरोह है ,जो गैर अनैतिक कार्य कर धन संग्रह करता है,जिसका सरगना मिंटू है, हमारे द्वारा इसका विवेचना किया जा रहा था,जिसके अंतर्गत उक्त कार्यवाही की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा
जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा

हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking