News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 17, 2026  |  9:11 PM

229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक युवक की मृत्यु बिजली की चपेट में आने से हो गयी।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला निवासी शमशाद 29 वर्ष टेंट हाउस कारोबार में मजदूरी करते थे। शनिवार को गांव के छांगुर अली के घर खतना कार्यक्रम में डेकोरेशन करने गये थे। रविवार की शाम साढ़े तीन बजे बिजली की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल होने के बाद स्वजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन घर पर ही मौत हो गयी।

पत्नी जुबैदा, पुत्री सानिया, पुत्र सोहराब व समसे आलम का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking