खड्डा/कुशीनगर । खड्डा तहसील के बाहर खड़ी एक बाईक को शुक्रवार को चोरों ने उड़ा लिया। बाइक स्वामी ने कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों को शिकायत की। कलेक्ट्रेट बार की ओर से एसडीएम को पत्र दिया गया। एसडीएम ने खड्डा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ढ़ोलहा गांव निवासी मुकेश पुत्र नगीना शुक्रवार को खड्डा तहसील में किसी काम से आये थे और बाइक खड़ी कर काम निपटा रहे थे कि इसी बीच चोरों ने उक्त बाइक को उड़ा लिया। जब मुकेश वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो उसने कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्र सौंपा। एसडीएम ने पत्र के आधार पर खड्डा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…