News Addaa WhatsApp Group Join करें

BJP Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 1, 2022  |  6:06 PM

715 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पडरौना विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि आगामी 5 जनवरी से 25 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार श्रेणियों में विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसकी तैयारी हेतु 2 और 3 जनवरी को सभी शक्ति केंद्रों की बैठकें कर योजना रचना तैयार कर लें।

उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के अनुसार चार जनवरी से 25 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति सम्पर्क अभियान, पिछड़ा वर्ग सम्पर्क अभियान, महिला सम्पर्क अभियान और लाभार्थी सम्पर्क अभियान के द्वारा घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।कहा कि सभी श्रेणियों में विधानसभा स्तर पर 100 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी जो 10 टोलियों में बंटकर अलग अलग शक्ति केंद्रों में सम्पर्क करेंगे।

बैठक का संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर धनन्जय तिवारी मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, बिपिन बिहारी मिश्र, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद साहा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विकास दीक्षित, नन्द किशोर जायसवाल, विजय कुमार सोनी,धीरज पाठक, छोटू भारती सहित अन्य शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking