कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के रहसू बाजार में वृहस्पतिवार को पंजाब में प्रधानमंत्री के यात्रा को रोके जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का प्रतिआत्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहसू बाजार में एकत्र होकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पुतला निकालकर पूरे बाजार में घुमाया और सोनिया गांधी,राहुल गांधी, मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोका जाना कांग्रेस की कृत्य लोकतांत्रिक और संसदीय मर्यादाओ को तोड़ने वाला हैं। यह कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र देश के प्रधानमंत्री के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार अक्षम्य हैं। सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार हैं। भारत की जनता कभी माफ नही करेंगी यह सबसे बड़ा अपराध हैं
इस दौरान लदन सिंह, चिरंजी सिंह,शिवशम्भू द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह,अजय गिरी,वीरेंद्र सिंह,संजीव सिंह,संतोष सिंह, अनिल कुशवाहा, शुभाष सिंह,बिगू मद्देशिया, प्रताप सिंह, रामा सिंह,श्रीराम सिंह,सुमेर कुशवाहा,राजन सिंह,ध्रुव प्रसाद,उग्रसेन सिंह,श्रीसिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…