News Addaa WhatsApp Group Join करें

Jan Vishwas Yatra Kushinagar: भाजपा की आगामी कुशीनगर में 27 दिसंबर की “जन विश्वास यात्रा” को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की बनाई गई योजना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 16, 2021  |  6:01 PM

924 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar: भाजपा की आगामी कुशीनगर में 27 दिसंबर की “जन विश्वास यात्रा” को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की बनाई गई योजना

कुशीनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बैठक कर जनपद में ऐतिहासिक और भव्य बनाने की योजना बनाई गई।

आपके लिए और..- हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक,...

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जन विश्वास यात्रा नम्बर 5 के सह प्रभारी संजीव राय ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा 19 दिसम्बर को बलिया से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुरू करेंगे और 27 दिसम्बर को यह यात्रा बलिया मऊ, आजमगढ़, लालगंज, देवरिया,गोरखपुर जनपद के पिपराइच विधानसभा होते हुए हाटा विधानसभा के अहिरौली मण्डल में बरवां बाबू पेट्रोल पंप से कुशीनगर में प्रवेश करेगी।यह यात्रा 27,28 और 29 दिसम्बर तक तीन दिन कुशीनगर जनपद में रहेगी। जो सभी सातों विधानसभाओं के विभिन्न स्थानों पर जायेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्वागत ,स्वागत सभा,रैली,रोड शो और यात्रा रूट में पड़ने वाले मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों पर पूजा-पाठ या पुष्पांजलि ये पांच प्रकार के कार्यक्रम होंगे।स्वागत सभा कम से कम 5 हजार लोगों की और रैली कम से कम 1 लाख लोगों की होगी।यात्रा का स्वागत केवल संगठन के नेतृत्व में ही किया जायेगा क्योंकि यात्रा स्वागत के लिये केवल मण्डल द्वारा पहले से तय स्थान पर ही रुकेगी।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन यात्रा के जिला प्रभारी वरुण राय ने किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय,राणा प्रताप राव,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद भारती, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, डॉ सीमा गुप्ता, सुषमा शर्मा,बाबूनन्दन सिंह, पडरौना नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल,हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, मार्कण्डेय तिवारी सहित जिला और विधानसभाओं के यात्रा संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking