पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस आज 23 जून से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा जनपद के सभी 34 मण्डलों में 2837 बूथों पर बृहद स्तर पर पौधारोपड़ कार्यक्रम चालाया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बृक्षारोपड़ अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल नें कहा है कि पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी मण्डलों में एक एक पदाधिकारी को बृक्षारोपड़ प्रमुख तय किए जा चुके हैं। जिला मंत्री नें जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेंता अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बृक्षारोपड़ प्रमुखों को पौधा उपलब्ध करायेंगे। और बृक्षारोपड़ प्रमुख द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथों पर बृक्षारोपड़ कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…