News Addaa WhatsApp Group Join करें

BJP Kushinagar/कुशीनगर : भाजपा कार्यालय पर नेताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 9, 2021  |  6:17 PM

787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर : भाजपा कार्यालय पर नेताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कुशीनगर। तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना में भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने शोक जताया है.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बृहस्पतिवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि अपने अन्तिम सांस तक देश सेवा के हर मोर्चे पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाने वाले बेबाक, निडर और साहसी जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के रुप में देश ने अपने एक सच्चे सपूत को खो दिया है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हताहत सभी जांबाज सैन्यकर्मियों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अन्त में उपस्थित सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत समेत दिवंगत सभी सैन्यकर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की।

इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया,राणा प्रताप राव, सन्तोष दत्त राय, विवेकानंद पाण्डेय, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, रमेश सिंह, दुर्गेश राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी,विनोद भारती, विश्वरंजन कुमार आनन्द, विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता,बाबू नन्दन सिंह, नन्द किशोर नाथानी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, गिरीश चतुर्वेदी,धनन्जय तिवारी विधानसभा प्रभारी विजय दूबे, मार्कण्डेय तिवारी, अनूप गुप्ता, विश्वनाथ विश्वकर्मा निलय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking