News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजयुमो कुबेरस्थान मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 28, 2021  |  4:51 PM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजयुमो कुबेरस्थान मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर । कुशीनगर पडरौना ब्लॉक के सखवनिया बुजुर्ग शिव मंदिर पर भाजयुमो मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई।भाजपा संगठन के मजबूती सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई,इस अवसर पर सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सतीश मणि एवं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रहे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण व वंदे मातरम के गायन हुआ।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के बल पर कोई भी लड़ाई आसानी से जीती जा सकती है 2022 में युवा वर्ग के सहयोग से ही भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। विशिष्ट अतिथि सतीश मणि ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान को सफल बना कर मिशन 2022 सफल करें , युवा सह भोज जैसे कार्यक्रम दलित व पिछड़े वर्ग के बीच करें तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी।इनके अलावा देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष ने युवाओं को अपने दैनिक जीवन व आचरण को मार्गदर्शक के रुप में समाज में प्रस्तुत करने का आवाहन किया। बैठक को संजय शुक्ला ,शिव मोहन प्रसाद महिला जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन अवनीश तिवारी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रवि तिवारी ने किया इस अवसर पर बाबू चकमा, सुदर्शन चौहान, बच्चा सिंह ,संजीव गुप्ता ,राजेश मिश्रा, गौरव मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रामजन्म पूरी ,रमेश सिंह ,मोतीलाल सिंह ,सतीश त्रिपाठी, संजीव शर्मा ,कुंदन गुप्ता, अनिल मल, प्रवीण चौबे ,उपेंद्र प्रजापति आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking