रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नवनिर्वाचित भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह का रामकोला में प्रथम आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने धर्म समधा देवी मंदिर पर मत्था टेकने के बाद स्थानीय नगर के तिराहे शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया।भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और पार्टी के स्वाभिमान के लिए कभी हम पीछे नहीं हटेंगे तथा आप सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो के आदित्य मिश्रा,भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम दीक्षित,सभासद अनिरुद्ध खरवार,सभासद विश्वजीत गोविंद राव, सोनू बाबा,शन्नी गोविंद राव, अभय आर्य,सुधाकर, अमित गुप्ता, मिठू तिवारी, सिट्टू सिंह, जुबेर, निरंजन, रुस्तम अंसारी ,शेष मणि त्रिपाठी ,महावीर,आकाश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…