News Addaa WhatsApp Group Join करें

बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 27, 2026  |  10:02 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

शासन के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में निकाले गए इस पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव स्वयं सड़कों पर उतरकर पुलिस बल के साथ इलाके का भ्रमण करते दिखाई दिए। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई।
सीओ जयंत यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष मॉनिटरिंग रहेगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव ने जनमानस से भावुक अपील करते हुए कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और त्याग का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं, किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि “पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, आमजन सहयोग बनाए रखें ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।”

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला और आम लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking