कुशीनगर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कुशीनगर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सभी क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा त्योहार को शांति, भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराना था।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी कर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी कहा गया कि सभी अधिकारी शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें, ताकि किसी भी अफवाह या तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करने को भी कहा गया।
इसके अलावा बैठक में ई-साक्ष्य, ई-समन, गोतस्करी रोकथाम तथा रात्रि बैरियर चेकिंग को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात के समय सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को पुलिस संबंधी विभागीय कार्यों के लिए प्रति थाना 20 हजार रुपये नगद भी वितरित किए गए, ताकि आमजन की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अंत में सभी अधिकारियों को त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…